जरुरी सूचना

आप सभी का मंथन पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण पर स्वागत है ।

Free Website Templates

Saturday, November 25, 2023

नव आगत विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन

 दिनांक 18 नवंबर 2023 को हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नव आगत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता  विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समय का महत्व अत्यधिक होता है, हमें समय के महत्व को समझना चाहिए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। नवागत विद्यार्थियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी। विभाग के शिक्षक डॉ अंजू ,डॉक्टर आरती राणा, डॉक्टर प्रवीण कटारिया और डॉक्टर यज्ञेश कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। 

कार्यक्रम में मिस फ्रेशर एमo ए o प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा और मिस्टर फ्रेशर एमo ए o  प्रथम वर्ष के छात्र शौर्य रहे।

कार्यक्रम का संचालन एमo एo प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति ने किया।

इस अवसर पर पीएचoडीo से पूजा यादव, विनय कुमार, प्री पीएचo डीo से उपेंद्र, सचिन, शशि, सुमन, काजल, मोनिका, एमo ए o द्वितीय वर्ष से राखी, गरिमा, नेहा, प्रतीक्षा, प्रिंस, अंजलि, शीबा, एमo एo प्रथम वर्ष से नेहा, शौर्य आयुषी,प्रियंका, राजकुमार, विक्रांत, रिया आदि उपस्थित रहे।
















Friday, November 24, 2023

'दीपोत्सव'

दिनांक 10 नवंबर 2023 को हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में दीपावली के अवसर पर 'दीपोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि दीपावली उत्सव का त्यौहार है। यह हमारी सांस्कृतिक विशेषताओं को उद्घाटित करता है। हर्ष, प्रसन्नता, उत्साह का संचार हमारे जीवन में त्योहारों के माध्यम से होता है। दीपावली सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धूमधाम से मनाया जाता है। यह अंधकार के नाश और ज्ञान के प्रकाश का उत्सव है। जीवन में जो भी सकारात्मक है, वह ज्ञान से जुड़ा हुआ है इसलिए अज्ञान का अंधेरा मिटाने के लिए ज्ञान का प्रकाश अवश्य होना चाहिए। शिक्षा संस्थान इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ते हैं और नई पीढ़ियों को तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश और समाज के हित में कार्य करने चाहिए जिससे हमारी शिक्षा का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

 इस अवसर पर डॉक्टर अंजु, डॉक्टर आरती राणा, डॉक्टर  प्रवीण कटारिया और डॉक्टर यजेश कुमार ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को शुभ संदेश प्रेषित किया। इस अवसर पर  पीएचoडीo के शोध छात्र कुमारी पूजा, श्री विनय कुमार उपस्थित रहे प्रीo पीएचo डीo के विद्यार्थी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।







सेमिनार आयोजन की तिथि परिवर्तन के सन्दर्भ में 





दिनांक 1-2 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाला सेमिनार अब दिनांक 19-20 फरवरी  को आयोजित होगा। आप सभी सादर  आमंत्रित हैं। शोध सारांश भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2024 है.

धन्यवाद  







आप सभी का मंथन विचार पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण में स्वागत है..

"कैमरे के फ़ोकस में - मंथन पत्रिका और विभागीय गतिविधियाँ " को ब्लॉग के बायीं ओर लिंक सूची में देखें .......