जरुरी सूचना

आप सभी का मंथन पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण पर स्वागत है ।

Free Website Templates

Wednesday, September 30, 2015

हिंदी विभाग में आशुभाषण प्रतियोगिता एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के हिंदी विभाग के अन्तर्गत आशुभाषण प्रतियोगिता एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर 2015 को किया गया। आशुभाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में एम॰ए॰ प्रथम वर्ष की स्वाति, कपिल गौतम, अजय एम॰ए॰ द्वितीय वर्ष से दीपक, वसीम, मोहित, विनित तथा एम॰ फिल से ज्योति एवं ललित प्रमुख हैं। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें एम॰ए॰ प्रथम वर्ष से पारूल, स्वाति, अंजली त्यागी, अंजली कुमारी, विनिता, कपिल गौतम, कीर्ति मलिक एवं अजय कुमार आदि प्रमुख हैं। एम॰ए॰ द्वितीय वर्ष से स्वरचित कविता प्रतियोगिता में मोनिका, वर्षा, सरजीत, दीपक तिवारी, मोहित तथा वसीम ने भाग लिया। एम॰ फिल से स्वरचित कविता प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में ललित, प्रिया रानी एवं शिखा रानी प्रमुख हैं। 
आशुभाषण प्रतियोगिता एवं स्वरचित कविता प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मण्डल का गठन किया गया था, जिनमें डॉ. अरूणा दुबलिश, डॉ. अंजू एवं डॉ. विवेक सिंह शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो॰ नवीन चन्द्र लोहनी ने की। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण कटारिया ने किया।

                               निर्णायक मंडल डॉ. अरुणा दुबलिश, डॉ. अंजू ओर डॉ. विवेक सिंह   

 संचालन करते डॉ . प्रवीण कटारिया




                                            डॉ. अरुणा दुबलिश जी 

 डॉ. अंजू 
                                                 डॉ. विवेक सिंह 
                          छात्र छात्राओं को संबोधित करते  हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी 




आप सभी का मंथन विचार पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण में स्वागत है..

"कैमरे के फ़ोकस में - मंथन पत्रिका और विभागीय गतिविधियाँ " को ब्लॉग के बायीं ओर लिंक सूची में देखें .......