जरुरी सूचना

आप सभी का मंथन पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण पर स्वागत है ।

Free Website Templates

Friday, November 24, 2023

'दीपोत्सव'

दिनांक 10 नवंबर 2023 को हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में दीपावली के अवसर पर 'दीपोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि दीपावली उत्सव का त्यौहार है। यह हमारी सांस्कृतिक विशेषताओं को उद्घाटित करता है। हर्ष, प्रसन्नता, उत्साह का संचार हमारे जीवन में त्योहारों के माध्यम से होता है। दीपावली सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी धूमधाम से मनाया जाता है। यह अंधकार के नाश और ज्ञान के प्रकाश का उत्सव है। जीवन में जो भी सकारात्मक है, वह ज्ञान से जुड़ा हुआ है इसलिए अज्ञान का अंधेरा मिटाने के लिए ज्ञान का प्रकाश अवश्य होना चाहिए। शिक्षा संस्थान इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ते हैं और नई पीढ़ियों को तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश और समाज के हित में कार्य करने चाहिए जिससे हमारी शिक्षा का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

 इस अवसर पर डॉक्टर अंजु, डॉक्टर आरती राणा, डॉक्टर  प्रवीण कटारिया और डॉक्टर यजेश कुमार ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को शुभ संदेश प्रेषित किया। इस अवसर पर  पीएचoडीo के शोध छात्र कुमारी पूजा, श्री विनय कुमार उपस्थित रहे प्रीo पीएचo डीo के विद्यार्थी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।







No comments:

Post a Comment

आप सभी का मंथन विचार पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण में स्वागत है..

"कैमरे के फ़ोकस में - मंथन पत्रिका और विभागीय गतिविधियाँ " को ब्लॉग के बायीं ओर लिंक सूची में देखें .......