जरुरी सूचना

आप सभी का मंथन पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण पर स्वागत है ।

Free Website Templates

Thursday, January 18, 2024

हिंदी भाषा एवं सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संगोष्ठी एवं यूको राजभाषा संम्मान का आयोजन

हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 को विश्व हिंदी दिवस 2024 के अवसर पर ‘हिंदी भाषा एवं सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग’ विषय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूको बैंक, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यलय, मेरठ से वर्ष 2022-2023 में एम॰ ए॰ हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त दो विद्यार्थियों को ‘यूको राजभाषा संम्मान’ हिंदी के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान योजना के अंतर्गत नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो॰ संगीता शुक्ला, मा॰ कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो॰ संजीव शर्मा, संकायाध्यक्ष कला, डॉ॰ राकेश बी॰ दुबे, वरिष्ठ सलाहाकार, भारतीय गुणवत्ता परिषद्, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, श्री मोहन बहुगुणा, सहायक निदेशक, राजभाषा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, श्रीमती रूचि, अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक एवं उप अंचल प्रमुख, यूको बैंक, मेरठ, श्रीमती प्रतिभा रतन, वरिष्ठ प्रबंधक, राजभाषा, यूको बैंक, मेरठ शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो॰ संगीता शुक्ला, मा॰ कुलपति ने कहा कि हम भाषा को कहाँ तक पहुँचा सकते हैं, इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों से ही है, विद्यार्थियों से ही विश्वविद्यालय आगे बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। यूको बैंक को भी धन्यवाद दिया। मा॰ कुलपति जी ने पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को एवं उनके माता पिता को भी बधाई दी।

प्रो॰ संजीव कुमार शर्मा, संकायाध्यक्ष कला ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में लोग अंग्रेजी पर जोर देते हैं। भाषा के प्रति अनुराग हृदय से आना चाहिए। आज बहुत से लोग संस्कृत एवं अन्य भाषाओं में लिख रहे हैं। हिंदी संपर्क की भाषा है हिंदी बोलने वाले भारत मंे सर्वाधिक हैं। जब तक अनिवार्य नहीं हो तब तक अंग्रेजी न बोले, हिंदी में ही बोले, हमें स्वयं को हीनता से नहीं देखना है, भाषा केवल माध्यम है। हिंदी भी संप्रेषण का वाहन हो, उसे अच्छी बनाए। सरलीकरण के नाम पर भाषा की दुर्गति नहीं कीजिए। अपनी भाषा को श्रेष्ठ एवं आदर्श बनाएं। उन्होंने यूको बैंक, मेरठ तथा पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को एवं उनके माता पिता को बधाई दी।

प्रो॰ नवीन चन्द्र लोहनी, अध्यक्ष हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग ने विदेशों में, विश्व मंे हिदी की स्थिति पर चर्चा की। अनेक भाषाओं को एक सूत्रता में बांधने का कार्य हिंदी करती है। आज पूरे विश्व में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय हिंदी का प्रयोग सम्पर्क भाषा के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे हिंदी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी से भी जुड़े। वैश्विक स्तर पर हिंदी में जुड़े। सदैव नया सीखने का प्रयास करें।  प्रो॰ नवीन चन्द्र लोहनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रो॰ नवीन चन्द्र लोहनी ने यूको बैंक, मेरठ तथा पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को एवं उनके माता पिता को बधाई दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ॰ राकेश बी॰ दुबे ने विश्व हिंदी दिवस की संकल्पना के विषय में बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए विश्व हिंदी दिवस मनाने के पीछे उनकी मंशा का जिक्र किया। वाजपेयी जी ने विश्व मंे रहने वाले प्रत्येक भारतीय से संर्पक पर जोर दिया था। उन्होंने भारतीय प्रवासी दिवस की जानकारी पर भी प्रकाश डाला। हिंदी पूरे देश की जनता के साथ ही नहीं बल्कि पूरे स्वाधीनता आंदोलन का साधन बनी। 10 जनवरी को प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 1975 को नागपुर में हुआ था। भारत सरकार के कामकाज की राजभाषा हिंदी बनाने के पीछे हुए संघर्ष के विषय में बताया। भारतीय शास्त्रोक्त भाषाओं में हिंदी सर्वाधिक नवीन भाषा है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात हिंदी भाषा के संघर्ष के विषय में बताया। हिंदी सभी उपबोलियों एवं उप भाषाओं का समुच्चय है। आज हिंदी आगे बढ़ रही है। जहाँ हिंदी का घोर विरोध था आज वे भी भारतीय स्तर पर बात हिंदी में ही करते हैं। मोदी जी के हिंदी प्रेम पर भी चर्चा की। हिंदी भाषियों को भी चाहिए कि अन्य भाषा का भी सम्मान करें। कोई भाषा छोटी या बडी नहीं है। हिंदी का सौभाग्य है कि उसके बोलने वालों की संख्या बढ़ी है। भाषा सीखना सदैव कल्याणकारी है। भाषाएँ नए समूह के साथ जोड़ती है उन्होनें भाषिकी नामक सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकी का वर्णन किया। जो एक वक्ता बोल रहा है, तुरंत ही श्रोता अपनी भाषा में उसे समझ लेता है। उन्होंने हिंदी भाषियों को अन्य भाषा सीखने का आहवाहन भी किया।

  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मोहन बहुगुणा ने कहा कि आज के सोशल साईटस में हिंदी जब से जुड़ी है, तब से हिंदी का अच्छा प्रभाव विश्व में गया है। हमने आज कम्प्यूटर के रूप में अपना एक मित्र तैयार कर लिया है जो प्रत्येक कार्य में अपना सहयोग देता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने कम्प्यूटर तकनीक और मानव के बीच समन्वय बनाने मंे सहायता मिली है। इसके माध्यम से मशीन में मानव बुद्धि का प्रवेश हुआ है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अन्तर्गत भाषाओं को पहचानना, आवाज को पहचानना, देखकर पहचानना, निर्णय लेना, संवाद करना, सर्च करना, रूचि को पहचानने के साथ सूचना का आदान-प्रदान होता है। मशीन आधारित अनुवाद में मस्तिष्क में न्यूटॉन्स के सरलीकरण से प्रेषित है। कम्प्यूटर का प्रभावी रूप से प्रयोग करने वाला कर्मिक कई कर्मिकों को रिप्लेस कर सकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्य को करने का पूरा तरीका ही बदल देगी। कम्प्यूटर वर्तमान में सामान्य व्यवहार का अभिन्न अंग है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग कुछ असहजता को भी जन्म देता है। 

श्रीमती रूचि अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक एवं उप अंचल प्रमुख, यूको बैंक, मेरठ ने यूको बैंक के विषय में जानकारी दी। यूको बैंक द्वारा विद्यार्थियों के लिए दिए जा रहे शिक्षा ऋण एवं अन्य योजना की जानकारी भी दी।

श्रीमती प्रतिभा रतन ने कहा कि यूको बैंक राजभाषा को लेकर भी सचेत है। बैंक अपनी भाषा का सम्मान करता है। बैंक में हिंदी भाषा का सम्मान किया जाता है। यूको बैंक की अनेक योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से वर्ष 2022-2023 में एम॰ ए॰ हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को यूको बैक, मेरठ द्वारा ‘यूको राजभाषा संम्मान’ हिंदी के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान योजना के अंतर्गत नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

प्रथम पुरस्कार - कु॰ श्वेता, (एम॰ए॰ हिंदी, डी॰जे॰ कॉलेज, बड़ौत) ने कहा कि अंक प्राप्त करना बड़ी बात नहीं है किन्तु सम्मान प्राप्त करना बड़ी बात है। उन्होंने कविता का पाठ भी किया।

द्वितीय पुरस्कार- कु॰ शिवानी जैन, (एम॰ए॰ हिंदी, सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरधना, मेरठ) ने अपनी योग्यता के पीछे ईश्वर, अपने माता-पिता, शिक्षकों को धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम के अंत में डॉ॰ अंजू, सहायक आचार्य (संविदा) ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ आरती राणा, सहायक आचार्य (संविदा) ने किया। 

कार्यक्रम में डॉ॰ महेश पालीवाल, डॉ॰ प्रवीण कटारिया, डॉ॰ यज्ञेश कुमार, डॉ॰ विद्यासागर सिंह, विनय कुमार, पूजा यादव, अरशदा रिजवी तथा विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
































No comments:

Post a Comment

आप सभी का मंथन विचार पत्रिका के इन्टरनेट संस्करण में स्वागत है..

"कैमरे के फ़ोकस में - मंथन पत्रिका और विभागीय गतिविधियाँ " को ब्लॉग के बायीं ओर लिंक सूची में देखें .......